Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Diwali-Chhath Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेने, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। Diwali-Chhath Special Train:  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के बाद भी यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच संचालित होने वाली तीन जोड़ी यानी कुल छह स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

Bus Strike: थमने वाली है बसों की रफ्तार…पूरे प्रदेश में इस दिन रहेगा अनिश्चितकालीन महाबंद, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रेलवे के इस निर्णय से मुंबई से गुजरात और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को नवंबर के अंत तक अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलती रहेगी। इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग निर्धारित दिनों के अनुसार 25 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेनें रहेंगी जारी?

1. ट्रेन नंबर 09087 – मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद
यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इसकी सेवा 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है।

2. ट्रेन नंबर 09088 – अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल
वापसी में यह स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार चलेगी। यात्रियों को इसकी सुविधा 26 नवंबर 2026 तक मिलेगी।

3. ट्रेन नंबर 09079 – मुंबई सेंट्रल-इंदौर
यह ट्रेन मंगलवार और रविवार को चलेगी। रेलवे ने इसका संचालन 29 नवंबर 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है।

4. ट्रेन नंबर 09080 – इंदौर-मुंबई सेंट्रल
यह ट्रेन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। इसकी सेवा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

5. ट्रेन नंबर 09085 – मुंबई सेंट्रल-इंदौर
सोमवार और शुक्रवार को चलने वाली इस ट्रेन का संचालन 27 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

6. ट्रेन नंबर 09086 – इंदौर-मुंबई सेंट्रल
यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार और शनिवार को चलेगी और 28 नवंबर 2026 तक यात्रियों को सेवा देगी।

स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू

रेलवे की ओर से त्योहारों के मद्देनजर इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू की जा चुकी है। यात्री अपनी यात्रा की योजना के अनुसार टिकट IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

Bilaspur News: हादसा या कोई साजिश…? यहां तालाब में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

त्योहारों के बाद भी यात्रियों को मिलेगी राहत

दिवाली और छठ के समय देश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। खासतौर पर मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी मांग रहती है। इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे हर साल अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है। पश्चिम रेलवे द्वारा छह स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाए जाने से त्योहारों के बाद घर से वापस लौटने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close