Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Bus Strike: थमने वाली है बसों की रफ्तार…पूरे प्रदेश में इस दिन रहेगा अनिश्चितकालीन महाबंद, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रायपुर। Bus Strike: छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के आह्वान पर प्रदेशभर के बस संचालकों ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन महाबंद का ऐलान किया है। महासंघ ने यह निर्णय अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर लिया है। महासंघ का कहना है कि लंबे समय से बस संचालकों की विभिन्न मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। मांगों का समाधान नहीं होने के चलते अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है।

Bilaspur News: हादसा या कोई साजिश…? यहां तालाब में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

किराया वृद्धि समेत कई प्रमुख मांगें

बस संचालकों की मांगों में बस किराए में वृद्धि, सिंगल स्लीपर और सिंगल टैक्स व्यवस्था लागू करना सहित कई मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा सिटी बसों के संचालन को नगर निगम सीमा क्षेत्र तक सीमित रखने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है। महासंघ के आह्वान पर यदि 22 सितंबर से बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहता है, तो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Patna Accident: दर्दनाक सड़क हादसा..अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत

9 सूत्री मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी

Bus Strike: छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन महाबंद का निर्णय लिया है। महासंघ से जुड़े बस संचालकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की तैयारी है। अब सरकार और बस संचालकों के बीच बातचीत के जरिए कोई समाधान निकलता है या 22 सितंबर से प्रदेशभर में बसों के पहिए वास्तव में थमते हैं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close