[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

टोल प्लाजा पर डिजिटल क्रांति… कैशलेस हुआ टोल सिस्टम, आज से सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट होंगे मान्य

रायपुर।  New Toll Rules:  राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज से टोल प्लाजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया है। अब प्रदेश के 26 टोल प्लाजा पर केवल डिजिटल भुगतान ही मान्य होगा।

Read More: राजधानी में फिर चाकूबाजी की वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों पर जानलेवा हमला, इलाके में फैली दहशत 

खास बात यह है कि जिन वाहन चालकों के पास फास्टैग नहीं है, उनका सफर भी नहीं रुकेगा। वे अब सीधे UPI के माध्यम से टोल शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, UPI से भुगतान करने पर 1.25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। NHAI के इस नए नियम से टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फैसले का उद्देश्य यातायात को तेज और सुगम बनाना है।

Read More: CGPSC मेंस के लिए अधिसूचना जारी, आज से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, यहां देखें कैसे करें आवेदन 

 New Toll Rules:  अधिकारियों का मानना ​​है कि पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली से वाहनों को टोल प्लाजा से तेजी से गुजरने में मदद मिलेगी, जिससे लंबी कतारें कम होंगी और यात्रा का समय बचेगा। कैश लेन को हटाने से अधिकारियों को उम्मीद है कि यातायात खासकर व्यस्त समय में सुचारू रूप से चलेगा।

 

Skip to PDF content

यह भी देखें

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close