BREAKING NEWS : सीमेंट कंपनियों का बड़ा झटका,60 रुपय तक महंगा हुआ नॉन ट्रेड सीमेंट

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्यों पर सीमेंट की बढ़ती कीमतों का असर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। नॉन ट्रेड सीमेंट के दाम में करीब 60 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 24 अगस्त के बाद सीमेंट कंपनियों ने दो बार कीमतों में इजाफा किया है। सीमेंट के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर सरकारी निर्माण कार्यों के साथ-साथ निजी निर्माण पर भी पड़ने की आशंका है। सड़क,भवन और अन्य निर्माण परियोजनाओं की लागत बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक OPC सीमेंट की कीमत 270 रुपये प्रति बोरी से बढ़कर करीब 360 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं खुले बाजार में भी सीमेंट की कीमत में करीब 20 रुपये प्रति बोरी और बढ़ोतरी की तैयारी की बात कही जा रही है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों, बिल्डरों और ठेकेदारों पर पड़ सकता है। निर्माण सामग्री महंगी होने से तय बजट में काम पूरा करना चुनौती बन सकता है।




