[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gold In Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट से सोने के बिस्कुट बरामद, स्पीकर बॉक्स में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, कीमत 4 करोड़ से ज्यादा

अहमदाबाद। Gold In Indigo Flight: गुजरात के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय (SVPI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोना तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। दुबई से अहमदाबाद पहुंची इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान की जांच के दौरान अधिकारियों ने विमान के अंदर बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया करोड़ों रुपये मूल्य का सोना बरामद किया।

Weather Update : अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, देश के 17 राज्यों में जताई गई भारी बारिश की संभावना, तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 12 जून 2026 को दुबई से अहमदाबाद पहुंची इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-1478 की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर विमान के आगे वाले हिस्से की गहन तलाशी ली गई। जांच में एयरक्राफ्ट इंजीनियरों की भी मदद ली गई, जिसके बाद विमान में लगे स्पीकर बॉक्स के भीतर काले प्लास्टिक टेप में लिपटे दो संदिग्ध पाउच मिले। जब इन पाउचों को खोला गया तो उनमें से विदेशी मूल के 24 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। जांच में सोने की शुद्धता 999.0 (24 कैरेट) पाई गई। बरामद सोने का कुल वजन 2,799.3 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 4.26 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोने को बेहद सुनियोजित तरीके से विमान के स्पीकर सिस्टम के अंदर छिपाया गया था, ताकि सुरक्षा और कस्टम जांच से बचा जा सके। अधिकारियों का मानना है कि यह तस्करी का एक संगठित प्रयास हो सकता है और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

कस्टम विभाग ने बताया कि बरामद सोने पर किसी भी व्यक्ति ने कानूनी स्वामित्व का दावा नहीं किया। ऐसे में इसे कस्टम एक्ट, 1962 के तहत बिना दावे वाली संपत्ति मानते हुए जब्त कर लिया गया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोना विमान में किसने छिपाया और इसे किस तक पहुंचाया जाना था।

Durg Crime News: 7 साल के मासूम से बर्बरता की हदें पार.. कपड़े उतरवाकर करवाया डांस, लात-घूंसों से की पिटाई, फिर वायरल किया वीडियो

Gold In Indigo Flight: अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों के जरिए सोना तस्करी के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन कस्टम विभाग की सतर्कता और आधुनिक जांच तकनीकों की मदद से ऐसे मामलों का लगातार खुलासा किया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले में तस्करी से जुड़े संभावित आरोपियों और नेटवर्क की पहचान करने के लिए जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close