Ashish Kumar Tikriha: IAS आशीष टिकरिहा को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त प्रभार
रायपुर। Ashish Kumar Tikriha: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क विभाग के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के बाद टिकरिहा जनसंपर्क विभाग के संचालन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, DA और CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हो सकती है चर्चा
मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी
आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। शासन के आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बावजूद उनके वर्तमान पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां पहले की तरह निभाते रहेंगे। इस तरह अब उनके पास दोहरी जिम्मेदारी होगी। एक ओर वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के कामकाज की निगरानी करेंगे, वहीं दूसरी ओर जनसंपर्क विभाग के संचालक के तौर पर विभागीय गतिविधियों का संचालन भी करेंगे।
सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी
जनसंपर्क विभाग सरकार और आम जनता के बीच सूचना एवं संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। संचालक के तौर पर टिकरिहा के दायित्व में शासन की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों से संबंधित जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाना शामिल होगा। इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रमों और उपलब्धियों से जुड़ी सूचनाओं के प्रचार-प्रसार तथा मीडिया के साथ समन्वय की जिम्मेदारी भी उनके कार्यक्षेत्र में आएगी।
आगामी आदेश तक रहेगा अतिरिक्त प्रभार
Ashish Kumar Tikriha: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक दिया गया है। यानी शासन की ओर से अगला आदेश जारी होने तक वे दोनों पदों की जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था में किए गए इस बदलाव के बाद जनसंपर्क विभाग के संचालन की जिम्मेदारी टिकरिहा के पास आ गई है। वहीं, उनके मौजूदा पद यानी छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी यथावत रखी गई है।





