Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Jhanki 2026: रायपुर में सजा झांकियों का कारवां, 60 से ज्यादा गणेश झांकियां होंगी शामिल, प्रदेशभर से पहुंचे लोग

रायपुर। Raipur Jhanki 2026: राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के अवसर पर आयोजित भव्य चल झांकी समारोह शुरू हो गया है। शहर में झांकियों के साथ गणपति बप्पा की विदाई का सिलसिला जारी है। समारोह को देखने के लिए रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग राजधानी पहुंचे हैं।

समारोह में 60 से ज्यादा चल झांकियां शामिल होंगी। झांकियों में धार्मिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों को दर्शाया गया है। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गणेश विसर्जन और चल झांकी समारोह को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 2 हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। झांकी मार्ग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमों को भी तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों पर यातायात को नियंत्रित करने और भीड़ के दबाव के अनुसार व्यवस्था संभालने के इंतजाम किए गए हैं।

DCP से खास बातचीत

चल झांकी समारोह की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर सेंट्रल DCP तारकेश्वर पटेल और ट्रैफिक DCP अर्चना झा से खास बातचीत की गई। बातचीत के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, झांकी मार्ग पर निगरानी, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से आयोजन के दौरान पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने तथा निर्धारित मार्ग और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रदेशभर से पहुंचे लोग

Raipur Jhanki 2026: राजधानी में आयोजित इस भव्य चल झांकी समारोह को देखने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी लोग पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की मौजूदगी के चलते झांकी मार्ग पर भीड़ बनी हुई है। पुलिस की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गणपति बप्पा की विदाई के इस आयोजन के साथ राजधानी में उत्सव का माहौल बना हुआ है और देर रात तक चल झांकियों का कारवां शहर की सड़कों पर नजर आएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close