Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Rise and Fall 2: कपड़े फाड़े, जमीन पर घसीटा.. शहजाद पूनावाला संग मारपीट! ‘राइज एंड फॉल 2’ के पहले हफ्ते में बवाल

नई दिल्ली। Rise and Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद सामने आने लगे हैं। शो के पहले ही सप्ताह में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान शहजाद के कपड़े फटने और उनके जमीन पर गिरने की बात सामने आई है। घटना के बाद शो के मेकर्स ने सिवेत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पेंटहाउस से बाहर कर दिया। वहीं, शहजाद ने भी इस घटना को लेकर शो में रहने पर सवाल उठाए और कथित हिंसा पर आपत्ति जताई।

UP Road Accident: पलक झपकते ही तबाह हुआ परिवार, डंपर की टक्कर से 3 लोगों की मौत, दो बच्चे घायल

अल्टीमेट रूलर टास्क से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, शो में पहले सप्ताह के लिए ‘अल्टीमेट रूलर’ चुनने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए एक खास टास्क रखा गया था। चुने जाने वाले कंटेस्टेंट को कई महत्वपूर्ण फैसले लेने का अधिकार मिलने के साथ-साथ पहले सप्ताह ‘फॉल’ से सुरक्षित रहने का फायदा भी मिलना था। टास्क के दौरान सभी रूलर्स से एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम बताने को कहा गया, जिसे वे कमजोर मानते हैं। इस दौरान सिवेत का नाम भी सामने आया। स्वरा ने सिवेत का नाम लिया, जबकि प्रियंका और शहजाद ने भी उन्हें अपनी पसंद के तौर पर नहीं चुना।

शहजाद की बात पर भड़के सिवेत

शहजाद ने सिवेत का नाम लेने के पीछे उनके व्यवहार को वजह बताया। उनके मुताबिक, सिवेत का कथित तौर पर ज्यादा एग्रेशन दिखाना और गाली-गलौज करना पेंटहाउस के माहौल के लिए उचित नहीं है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इसी दौरान शहजाद ने सिवेत के स्वरा के साथ व्यवहार और करण के साथ उनकी नजदीकी को लेकर भी टिप्पणी की। शहजाद ने आरोप लगाया कि सिवेत करण के इशारे पर काम करते हैं। टास्क के परिणाम के बाद सिवेत अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर हो गए। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद और ज्यादा बढ़ गया।

बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंचा

टास्क खत्म होने के बाद सिवेत और शहजाद के बीच दोबारा कहासुनी हुई। इसी दौरान मामला काफी बढ़ गया। शो से सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुस्से में सिवेत शहजाद की ओर बढ़े और कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद शहजाद जमीन पर गिर गए। इसके बाद दोनों के बीच खींचतान हुई और शहजाद के कपड़े फट गए। घटना के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

शहजाद ने जताई नाराजगी

इस घटना के बाद शहजाद ने कथित तौर पर मेकर्स के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की हिंसा को स्वीकार नहीं करेंगे और ऐसी स्थिति में शो का हिस्सा बने रहना उनके लिए मुश्किल है। मामले को देखते हुए शो के मेकर्स ने सिवेत के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें पेंटहाउस से बाहर कर दिया।

Liquor Shops Closed: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर…आज शाम से बंद रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सिवेत के समर्थन में भी कंटेस्टेंट्स

Rise and Fall 2: सिवेत को शो से बाहर किए जाने के फैसले के बाद सभी कंटेस्टेंट्स एकमत नजर नहीं आए। कुछ खिलाड़ियों ने उनके एविक्शन पर सवाल उठाए। करण ने कथित तौर पर यह मुद्दा उठाया कि अगर सिवेत को शो से बाहर किया जा रहा है तो शहजाद की भूमिका पर भी विचार होना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार शहजाद ने विवाद को भड़काने में भूमिका निभाई थी। अब देखना होगा कि शो में इस पूरे घटनाक्रम पर आगे क्या कार्रवाई होती है और आने वाले एपिसोड में मेकर्स इस विवाद को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close