[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

T.U. Kuruvila Passes Away: कांग्रेस के पूर्व वरीष्ठ नेता का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

कोच्चि। T.U. Kuruvila Passes Away: केरल के पूर्व लोक निर्माण (PWD) मंत्री और वरिष्ठ केरल कांग्रेस नेता टी. यू. कुरुविला का शुक्रवार देर रात 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया कि, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने दी है। कुरुविला के जाने से केरल के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read More: Karnataka Hatyakand: जमीन के लिए कत्लेआम.. एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या से दहल उठा इलाका, भारी पुलिस बल तैनात 

बता दें कि, टी. यू. कुरुविला केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) के उपाध्यक्ष रहे और राज्य की राजनीति में एक सम्मानित नेता के रूप में पहचान रखते थे। वे वर्ष 2006 और 2011 में कोठामंगलम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2006 में वी. एस. अच्युतानंदन सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी।

राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे कीरमपारा पंचायत के अध्यक्ष, केरल राज्य हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन तथा रबर बोर्ड के सदस्य भी रह चुके थे। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन से केरल के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

Read More: 1st June Rule Change: UPI पेमेंट से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से होंगे बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर 

T.U. Kuruvila Passes Away: इसी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुविला ने मंत्री और जन प्रतिनिधि के रूप में सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया था।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close