[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Amroha Expired Food Items: मिलावट का खेल उजागर, री-पैक कर मार्केट में भेज रहे थे एक्सपायरी चिप्स-नूडल्स, खाद्य विभाग ने मारा छापा

अमरोहाAmroha Expired Food Itemsउत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी खाद्य सामग्री को दोबारा पैक कर बाजार में बेचने का मामला पकड़ा है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री स्टॉक की गई थी, जिसे नई एक्सपायरी डेट लगाकर दोबारा पैक किया जा रहा था। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है।

Read More: CG Police Transfer: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेबदल, इधर से उधर किए गए 69 पुलिसकर्मी, यहां देखें पूरी लिस्ट 

जांच में सामने आया कि, फैक्ट्री से करीब 10,000 पैकेट चिप्स, 200 पेटी नूडल्स, 1,200 पैकेट मूंगफली नमकीन, 400 पैकेट काजू बर्फी, 400 पैकेट रस्क, 2,500 पैकेट मूंगदाल नमकीन और 100 किलो खुली नमकीन बरामद की गई है। (Amroha Expired Food Items) अधिकारियों के अनुसार, यह सभी उत्पाद एक्सपायरी हो चुके थे, जिन्हें नई पैकिंग और बदली हुई डेट के साथ बाजार में सप्लाई करने की तैयारी की जा रही थी।

Lawyer Commits Suicide: ‘पापा को लाश छूने भी मत देना’ वकील ने सुसाइड नोट लिख कोर्ट की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, हैरान कर देगी वजह 

Amroha Expired Food Itemsखाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की मिलावट और स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close