[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bengaluru Triple Murder: बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर…प्रेमी के लिए कातिल बनी बेटी, बेरहमी से कर दी माता-पिता और बहन की हत्या

बेंगलुरू। Bengaluru Triple Murder: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया है कि वारदात को कथित तौर पर परिवार की बड़ी बेटी और उसके लिव-इन पार्टनर ने अंजाम दिया। पुलिस ने फरार आरोपी केनेथ को पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी श्वेता पहले ही पुलिस हिरासत में है।

Alka Yagnik Health: किस बीमारी से जूझ रही है बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक, क्यों है लाइमलाइट से दूर

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस के मुताबिक, श्वेता और उसका लिव-इन पार्टनर केनेथ करीब 30 लाख रुपये के कर्ज में डूबे हुए थे। दोनों ने नौकरी छोड़कर कारोबार शुरू किया था, जिसके लिए श्वेता ने परिवार की संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर ऋण लिया था। कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने पर वह अपने माता-पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी, जिसे लेकर घर में लगातार विवाद चल रहा था।

लिव-इन रिश्ते का परिवार करता था विरोध

जांच में यह भी सामने आया है कि श्वेता और केनेथ की मुलाकात एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। श्वेता की मां मुथुलक्ष्मी इस रिश्ते के खिलाफ थीं और चाहती थीं कि बेटी वापस परिवार के साथ रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

मां की हत्या के बाद पिता और बहन भी बने शिकार

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन श्वेता के फ्लैट पर उसकी मां मुथुलक्ष्मी पहुंची थीं। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद कथित रूप से उन पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की तैयारी की थी। इसी बीच श्वेता के पिता सोमसुंदर और छोटी बहन सुप्रिया अपनी मां की तलाश करते हुए फ्लैट पहुंच गए। पुलिस का आरोप है कि पहचान उजागर होने के डर से दोनों पर भी हमला किया गया। इस हमले में सुप्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोमसुंदर ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

सबूत मिटाने की भी कोशिश

जांच एजेंसियों का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने घटनास्थल से सबूत मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कुछ दूरी पर वाहन खराब होने के बाद दोनों अलग-अलग रास्तों से भाग निकले। पुलिस ने पहले श्वेता को पुडुचेरी के एक बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार को विशेष टीम ने केनेथ को भी पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिया।

Muharram Accident: मोहर्रम जुलूस के दौरान दो राज्यों में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार की मौत, कई घायल

कई राज्यों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Bengaluru Triple Murder: आरोपियों की तलाश के लिए कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पुलिस की छह विशेष टीमें बनाई गई थीं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और फोरेंसिक जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे भारी कर्ज, संपत्ति को लेकर विवाद और पारिवारिक रिश्तों में तनाव प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close