[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा… भरभरा कर गिरा मंदिर परिसर में बना सभा मंडप का छत, मलबे में दबे कई श्रद्धालु

मुंबई। Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार दोपहर एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Bangladesh News: राम प्रतिमा विवाद पर बांग्लादेश में उबाल, सड़कों पर उतरा हिंदू समुदाय, लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंडप का स्लैब गिरने से कई श्रद्धालु मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक मलबे से करीब 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं कई घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य लगातार जारी है और मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। मंदिर के बाहरी हिस्से में बने सभा मंडप में उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शनिवार को भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना के चलते मंदिर में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत गिरते ही मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

Vikas Upadhyay On Purandar Mishra: ‘मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं पुरंदर मिश्रा’ विकास उपाध्याय ने बिगड़े बोल,कहा-‘उन्हें पागलखाने में एडमिट करने का समय आ गया’

Temple Roof Collapse: प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण संबंधी कमजोरी या संरचनात्मक क्षति की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close