[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

पति के तानों और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, रायपुर में थी टीचर


RAIPUR.
रायपुर में पति के तानों और प्रताड़ना से परेशान एक पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पति उसे हर रोज कहता था कि तुम बदसूरत हो, मोटी हो, मरती क्यों नहीं? तुम्हारी सरकारी नौकरी की वजह से ही मैं साथ हूं। अब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला तरुण दुबे की शादी 2013 में मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी मयूर कांत दुबे के साथ हुई थी। मयूर किसी फार्मेसी कंपनी में काम करता था। वहीं, तरुण शिक्षाकर्मी वर्ग एक में थी। दोनों रायपुर के विनायक विहार भाटागांव में रहते थे।

पत्नी को मर जाने के लिए कहता था
आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि, मयूरकांत दुबे आदतन शराबी है। वह पत्नी तरुण दुबे के कैरेक्टर पर भी शक करता था। अक्सर शराब पीने को लेकर पत्नी टोकती थी, जिस वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।

तरुण लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान चल रही थी। परेशान होकर पत्नी ने 27 मार्च 2024 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति मयूर ने कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उसकी बॉडी लटक रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस को हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि तरुण दुबे को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close