
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रथयात्रा महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिनभर का शेड्यूल खासा व्यस्त रहेगा। सीएम साय रायपुर, जशपुर और ओडिशा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर श्री जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा में सहभागी बनेंगे।
रायपुर में शुरुआत, फिर ओडिशा और जशपुर
सीएम विष्णुदेव साय सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:55 बजे रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रथयात्रा महोत्सव में भाग लेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और राज्य विमान से उड़ान भरकर ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेन्द्र साय एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
जशपुर में भव्य रथयात्रा में लेंगे हिस्सा
ओडिशा से सीएम विष्णुदेव साय सीधे जशपुर रवाना होंगे, जहां वे दोपहर 3:45 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां शाम 3:45 बजे से रात 7:00 बजे तक वे रथयात्रा महोत्सव में शामिल रहेंगे। इसके बाद वे 7:15 बजे बगिया पहुंचेंगे, जहां रातभर उनका विश्राम निर्धारित है।
मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है, जिसमें उनकी सक्रिय भागीदारी से रथयात्रा महोत्सव की गरिमा और भी बढ़ेगी।




