Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Elections 2025 : राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के पास 24 करोड़ की संपत्ति, हलफनामे में किया खुलासा

छपरा से राजद उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हलफनामे में खुलासा किया है कि उनके पास 24.81 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब वे चुनावी मैदान में उतरे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मनोरंजन जगत से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव अब छपरा विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी हैं। चुनाव अधिकारी को दाखिल हलफनामे के अनुसार खेसारी लाल यादव के पास कुल 24.81 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

खेसारी ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी चंदा यादव के पास 90.02 लाख रुपये की चल संपत्ति व 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है।

हलफनामे के अनुसार, अभिनेता के पास पांच लाख रुपये नकद और उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये नकदी है। यादव के पास कई बैंक खाते हैं और 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी हैं। उनकी संपत्ति में तीन करोड़ रुपये की एक लग्जरी कार भी शामिल है।

राजद में शामिल होने के एक दिन बाद ही यादव को छपरा सीट से टिकट मिला था। उनकी पत्नी चंदा भी पिछले दिनों पटना में पार्टी में शामिल हुईं।
पहली बार चुनाव लड़ रहे यादव ने नामांकन दाखिल करते समय कहा, “मेरा दिल हमेशा से राजद के साथ रहा है।”

छपरा विधानसभा सीट पर मतदान छह नवंबर को पहले चरण में होगा।
खेसारी लाल यादव ने लगभग 100 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और 5,000 से अधिक गीत गाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता मंगरू यादव ने जीवन की शुरुआत रेहड़ी-पटरी और चौकीदारी के काम से की थी। खेसारी ने अपने बचपन के संघर्षों का ज़िक्र करते हुए कहा कि कभी वे मवेशी चराते और दूध बेचते थे, बाद में दिल्ली जाकर अपने माता-पिता और पत्नी के साथ ‘लिट्टी-चोखा’ बेचना शुरू किया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close