यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. इस रूट पर चलने वाली सभी 14 ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, घर से निकलने पहले देखें लिस्ट
रायपुर। Train Cancelled: अगर आप भी अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे ने एक बार फिर एक साथ 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिस वजह से रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की राजनांदगांव–कलमना तीसरी लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। जिस वजह से तुमसर रोड–तिरोडी, इतवारी–तिरोडी, बालाघाट–इतवारी सहित कई पैसेंजर व मेमू रद्द रहेंगी। इसका सबसे ज्यादा असर लोकल पैसेंजर, मेमू और डेमू ट्रेनों पर पड़ा है. जिनसे रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं।
Train Cancelled: रद्द की गई ट्रेनों में तुमसर रोड–तिरोडी, तिरोडी–तुमसर रोड समेत कुल 14 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 24 से 31 जनवरी के बीच पूरी तरह कैंसिल रहेंगी। वहीं कुछ डेमू ट्रेनें बीच में गोबरवाही स्टेशन तक ही संचालित होंगी। इसके अलावा शिवनाथ एक्सप्रेस और अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर नियंत्रित रहेंगी।
रद्द ट्रेनें:
तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर
तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर
इतवारी-तिरोडी पैसेंजर
दुर्ग-गोंदिया मेमू
गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू
इतवारी-गोंदिया मेमू
बीच रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें:
तुमसर रोड-तिरोडी डेमू (गोबरवाही तक)
तिरोडी-तुमसर रोड डेमू (गोबरवाही तक)
बालाघाट-तिरोडी डेमू (गोबरवाही तक)
तिरोडी-बालाघाट डेमू (गोबरवाही से)




