रीलबाजी ने खोल दी पोल…विशाल गिलहरियों का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में किया था पोस्ट
गरियाबंद । Gariaband News: वन्यजीव संरक्षण के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने 9 भारतीय विशाल गिलहरियों का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंशीराम कोवासी के रूप में हुई है, जो दंतेवाड़ा जिले के बारसूर का निवासी बताया जा रहा है।
Read More: तेज रफ्तार का कहर… ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने शिकार के बाद गिलहरियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील के रूप में साझा किया था। इसी वीडियो के आधार पर वन विभाग ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। वन विभाग की टीम ने जब आरोपी के घर पर छापा मारा, तो वहां से भालू की खाल समेत वन्यजीवों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले फंदे और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। यह बरामदगी मामले को और गंभीर बनाती है।
Read More: पोषण पखवाड़ा-2026 की शुरुआत आज से शुरू, अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच
Gariaband News: इस पूरी कार्रवाई में उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग यूनिट, राज्य उड़नदस्ता टीम और दंतेवाड़ा वन प्रमंडल की संयुक्त टीम शामिल रही। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



