
रायपुर- महासमुंद समेत अन्य जिलों में अपनी सेवा दे चुके आईपीएस उदय किरण अब बुरी तरह से फस चुके है. IPS उदय किरण समेत पुलिसकर्मियों पर कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की जाएगी.
आपको बता दें कि महासमुंद में बीते 19 जून 2018 को हुए लाठीचार्ज मामले में हाईकोर्ट से निर्देशित एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के लगाये स्टे को हटा लिया गया है । इस स्टे के हटने के बाद अब IPS उदय किरण,सब इंस्पेक्टर समीर डूंगडूंग और छत्रपति सिन्हा पर एफआईआर और कार्यवाही तय हो गई है ।
आपको बता दें कि महासमुंद में 19 जून 2018 को आईपीएस उदय किरण के नेतृत्व में एक लाठीचार्ज किया गया था जिसमें तत्कालीन विधायक डॉ विमल चोपड़ा पर उदय किरण ने सबके सामने लाठियों से पिटाई की थी इसके साथ साथ ही समर्थकों को भी घेर कर मारा गया था जिसको लेकर अब आईपीएस समेत पुलिसकर्मियों पर कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की जाएगी.
बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट ने एफआईआर के निर्देश दिए थे इस आदेश के खिलाफ आईपीएस उदय किरण सुप्रीम कोर्ट चले गए थे जहां से उन्हें स्टे के रुप में राहत मिल गई थी ।




