Advertisement
crimeक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bengaluru Crime: दिवाली से पहले हत्या की खौफनाक वारदात, सनकी दामाद ने ससुराल में मचाया तांडव, पत्नी समेत 7 को उतारा मौत के घाट

बेंगलुरु। Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों समेत सात लोगों की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी की पहचान इंदुशेखर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में इस खौफनाक वारदात के पीछे घरेलू विवाद और पारिवारिक नाराजगी की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के मायके वालों से लगातार संपर्क में रहने को लेकर नाराज था।

Narak Chaturdashi 2026: 7 या 8 नवंबर कब है नरक चतुर्दशी? जानें सही तारीख, अभ्यंग स्नान और दीपदान का शुभ मुहूर्त

पत्नी से विवाद के बाद बनाया हत्या का प्लान

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी सुनीता से नाराज रहता था। उसे इस बात पर आपत्ति थी कि उसकी पत्नी अपने मायके के परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी नाराजगी में इंदुशेखर ने पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इस वारदात में उसकी पत्नी सुनीता, सास रूपावती, दो साले शिवकुमार और शंकर, दो सालियां दिव्या और नलिनी तथा सात वर्षीय बच्चे पुनीत को निशाना बनाया गया।

सालों को पार्टी के बहाने बुलाया

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने दोनों सालों को पार्टी देने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद उसने दोनों की हत्या कर दी। फिर परिवार के दूसरे सदस्यों को भी निशाना बनाया। पुलिस को शक है कि इस वारदात को पहले से सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या के लिए पीसने वाले पत्थर के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर सभी शवों को अपनी कार में रखा और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की।

खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल इस्तेमाल करने का शक

पुलिस को यह भी संदेह है कि आरोपी ने वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या आरोपी ने सबूत नष्ट करने और पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की थी।

गुमशुदगी की शिकायत से खुला मामला

इस पूरे मामले का खुलासा श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक गुमशुदगी की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने इंदुशेखर से पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहा था। उसके जवाबों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस का शक गहरा गया और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने कथित हत्याओं और शवों को ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की।

नंदी हिल्स के पास मिला बच्चे का शव, छह की तलाश जारी

पुलिस ने शवों की तलाश में नंदी हिल्स की तलहटी के आसपास करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सात वर्षीय एक बच्चे का शव बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार शव की पहचान की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर सात लोगों की हत्या करने की बात कही है। लेकिन पुलिस अभी उसके दावों की पुष्टि करने में जुटी है। फिलहाल एक शव मिला है, जबकि बाकी छह लोगों की तलाश के लिए अलग-अलग संभावित स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है।

Raipur News: दिवाली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, A to Z कॉस्मेटिक दुकान से 70 हजार के पटाखे जब्त, संचालक गिरफ्तार

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Bengaluru Crime: बेंगलुरु पुलिस आरोपी के बयानों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और शवों की तलाश से जुड़े तथ्यों का मिलान कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें किन परिस्थितियों की भूमिका रही।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close