Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

November Bank Holiday: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक कई छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। November Bank Holiday: नवंबर 2026 में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक ग्राहकों को कई दिनों तक शाखाओं में ताला लगा मिल सकता है। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करवाना है, तो छुट्टियों की तारीखें पहले ही जान लेना बेहतर होगा।

नवंबर महीने में अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक अवकाश अलग-अलग तारीखों पर लागू होंगे। उपलब्ध छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार सहित कुल 16 दिनों तक विभिन्न शहरों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों के लिए निर्धारित हैं।

Husband Killed His Wife: दिल दहला देने वाली वारदात…पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर घूमता रहा सनकी पति, फिर मंदिर जाकर जोड़े हाथ, इलाके में दहशत

नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर में कई त्योहारों के चलते अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। यहां देखें छुट्टियों की तारीख और किन शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

नवंबर बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

9 नवंबर: दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

10 नवंबर: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।

11 नवंबर: लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

13 नवंबर: वांगला फेस्टिवल के कारण शिलांग में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा।

14 नवंबर: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर: रविवार के चलते सभी राज्यों में बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

16 नवंबर: छठ पूजा के अवसर पर पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

20 नवंबर: इगास-बग्वाल पर्व के कारण देहरादून में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

22 नवंबर: रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर: सेंग कुट स्नेम पर्व के चलते शिलांग में बैंक अवकाश रहेगा।

24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर: कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।

28 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

29 नवंबर: रविवार के चलते सभी बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

बैंक की छुट्टी में भी जारी रहेंगी ये सुविधाएं

बैंक शाखाओं के बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे। डिजिटल बैंकिंग की कई सुविधाएं छुट्टियों के दौरान भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इसके अलावा NEFT और RTGS के माध्यम से भी ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध रहती है। ATM से नकदी निकालने, डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने जैसी सेवाएं भी जारी रहेंगी। वहीं, चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट जैसी सुविधाओं के लिए ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।’

Raipur News: पटवारियों की हड़ताल पर सख्त हुआ प्रशासन, 48 घंटे में काम पर लौटने का फरमान, 158 को नोटिस, 4 निलंबित

बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें छुट्टियों की तारीख

November Bank Holiday: अगर नवंबर में आपको चेक जमा करना है, बैंक खाते से जुड़ा कोई जरूरी काम करवाना है या फिर किसी दस्तावेज के लिए शाखा जाना है, तो पहले अपने शहर की बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें। RBI की छुट्टियों की सूची में राज्य और शहर के हिसाब से अंतर होता है। इसलिए एक शहर में बैंक बंद होने पर जरूरी नहीं कि दूसरे शहर में भी शाखाएं बंद रहें।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close