Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Dhirendra Shastri News: भगवान कृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, भूपेश बघेल-अखिलेश के बाद अब पप्पू यादव ने खोला मोर्चा, FIR की मांग लेकर पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली। Dhirendra Shastri News:  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण की मुद्रा और भगवान श्रीराम से उनकी तुलना को लेकर की गई टिप्पणी पर अब राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर विरोध तेज हो गया है। बिहार के सांसद पप्पू यादव ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई है। इसी सिलसिले में वह दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। तो वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, अखिलेश यादव ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

पप्पू यादव ने जताई आपत्ति, थाने पहुंचकर की शिकायत

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर कहा, “उनका आचरण शुरू से ही संदिग्ध रहा है। बीजेपी और आरएसएस ने संदिग्ध आचरण वाले लोगों को बढ़ावा दिया है। मैंने पहले भी कहा था कि बाबाओं को धार्मिक कथाएं सुनाने का जो अधिकार मिला है, उसके लिए एक सख्त कानून होना चाहिए। जो लोग किसी देवता, धर्म, मूर्ति, रंग, भाषा या जाति पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का सीधा अधिकार पुलिस के पास होना चाहिए। पहले वे धर्मों को बांटते थे, और अब धर्मों के भीतर भी अलग-अलग धर्म बनाने की कोशिशें हो रही हैं। वह न तो कोई शास्त्री हैं और न ही कोई बाबा। उनका नाम धीरेंद्र है, जिन्हें किसी पार्टी ने प्रायोजित (स्पॉन्सर) किया है। धर्म पर बोलने के लिए एक आदर्श आचार संहिता भी होनी चाहिए…”

भूपेश बघेल ने भी जताई नारजागी

उन्होंने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री के दिमाग में  ज़रूर कोई ‘केमिकल इम्बैलेंस’ (रासायनिक असंतुलन) होगा। बेहतर होगा कि इनकी रेबीज़ या ऐसी ही किसी बीमारी के लिए जाँच करवाई जाए। भगवान राम और  कृष्ण के बीच का अंतर! अयोध्या और वृंदावन के बीच का अंतर! लगातार ‘हिंदू-हिंदू’ की रट लगाने के बाद, अब इस ढोंगी बाबा ने उन हिंदू देवी-देवताओं का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया है, जिन्हें हिंदू पूजते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा की कहाँ हो तुम, हिंदू धर्म के कायर ठेकेदारों??? क्या तुम्हारी भावनाएँ आहत नहीं हुईं???

अखिलेश, तेजस्वी और दिग्विजय सिंह भी उठा चुके हैं सवाल

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी इस मामले पर अपनी आपत्ति जता चुके हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि,ये ‘सनातन-विरोधी’ तत्व किसके इशारे पर काम कर रहे हैं? पहले भगवान कृष्ण के बारे में एक विवादित वीडियो सामने आया, और अब भगवान राम के पिता के बारे में अपमानजनक बातें फैलाई जा रही हैं। हो सकता है कि इनके राजनीतिक आका यह सब बर्दाश्त कर लें, लेकिन हम इसका ज़रा सा भी हिस्सा स्वीकार नहीं करेंगे। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के अपराध के लिए इनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए जाने चाहिए। अब, सच्चे सनातनी इनका हिसाब-किताब करेंगे।

 

करैरा की रामकथा के दौरान दिया था बयान

दरअसल, पूरा विवाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है। 29 अक्टूबर को कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की मुद्राओं तथा उनके स्वरूप को लेकर तुलना की थी। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी बजाने वाली मुद्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वे तीन स्थानों से टेढ़े होकर खड़े होते हैं। इसमें उनके पैर, कमर और गर्दन की मुद्रा का उल्लेख किया गया।

भगवान राम और कृष्ण की मुद्रा को लेकर कही ये बात

वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री भगवान श्रीराम की सीधी मुद्रा और अयोध्या की तुलना करते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं और अयोध्या भी सीधी है, जबकि भगवान कृष्ण की मुद्रा टेढ़ी होती है और वृंदावन के नाम को लेकर भी उन्होंने इसी तरह की तुलना की। इसके अलावा उन्होंने भगवान कृष्ण की बांसुरी और भगवान राम के धनुष का जिक्र करते हुए दोनों के स्वरूप की तुलना की थी।

KGMU Case: मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर! शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, डॉक्टर के कारनामें सुन रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, बढ़ा विवाद

Dhirendra Shastri News: कथा के दौरान दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और ब्रज क्षेत्र के संतों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। फिलहाल इस टिप्पणी को लेकर विरोध और बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस पप्पू यादव की शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और धीरेंद्र शास्त्री की ओर से इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close