Advertisement
international newsट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

US Plane Crash: जमीन से टकराते ही आग का गोला बना जेट, फ्लोरिडा में बिजनेस जेट क्रैश, 9 यात्रियों की मौत, देखें वीडियो

US Plane Crash:  अमेरिका के फ्लोरिडा से एक बेहद दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है। रविवार को नौ लोगों को लेकर जा रहा एक बिजनेस जेट क्रेस्टहेवन के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान अचानक आसमान से तेजी से नीचे आया और जमीन से टकराते ही जोरदार विस्फोट हुआ। देखते ही देखते पूरा विमान आग की लपटों में घिर गया।

जमीन से टकराते ही आग के गोले में बदला विमान

हादसे के दौरान आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस भयावह घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। सामने आए वीडियो में विमान को तेजी से नीचे गिरते और जमीन से टकराने के बाद विस्फोट होते देखा जा सकता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और विमान का मलबा दूर-दूर तक बिखर गया।

Dhanteras 2026: Dhanteras 2026: 5 या 6 नवंबर कब है धनतेरस, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और क्या खरीदना रहेगा शुभ-अशुभ

राहत की बात यह रही कि विमान किसी रिहायशी इलाके में गिरने के बजाय घरों से कुछ दूरी पर सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार लोगों के अलावा जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद विनाशकारी दुर्घटना बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विमान को नीचे गिरते देखकर ऐसा लग रहा था, मानो आसमान से कोई मिसाइल आ रही हो।

टेक्सास से बहामास जा रहा था विमान

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान लियरजेट 60 के रूप में की है। विमान ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसका गंतव्य बहामास था। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। संबंधित अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

पायलट ने ‘मेडे’ कॉल देकर मांगी थी आपातकालीन मदद

हादसे से पहले विमान में तकनीकी और मौसम संबंधी परेशानियां सामने आने की जानकारी मिली है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ हुई बातचीत के अनुसार, विमान को तेज टर्बुलेंस और बर्फ जमने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया था कि तेज टर्बुलेंस के कारण विमान की ऊंचाई में करीब 700 फीट तक उतार-चढ़ाव हो रहा है। स्थिति को संभालने के लिए उसने विमान को 2,000 फीट और ऊपर ले जाने की अनुमति भी मांगी थी।

UP Accident: पलक झपकते ही तबाह हुआ हंसता-खेलता परिवार, भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

US Plane Crash:  हालांकि, कुछ समय बाद विमान अचानक तेजी से नीचे गिरने लगा। हालात बिगड़ते देख पायलट ने ‘मेडे, मेडे’ कहकर इमरजेंसी सहायता मांगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत के दौरान पायलट ने बताया कि विमान करीब 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहा है। आखिरी बातचीत में पायलट ने विमान के जमीन से टकराने की आशंका जताई। इसके कुछ ही देर बाद जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे ने एक बार फिर विमान सुरक्षा और खराब मौसम में उड़ान संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close