Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba News: छोटे भाई की ढाल बना 11 साल का बड़ा भाई, खूंखार भालू के हमले से ऐसे बचाई जान, चेहरे और सिर पर गहरे घाव

कोरबा। Korba News: कोरबा जिले के लेमरू वन क्षेत्र से एक दर्दनाक और साहसिक घटना सामने आई है। यहां जंगल में शैलचित्र देखने जा रहे दो पहाड़ी कोरवा बच्चों का सामना अचानक एक भालू से हो गया। भालू ने 7 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसके 11 वर्षीय बड़े भाई ने हिम्मत दिखाते हुए भालू का सामना किया और छोटे भाई को बचाने के लिए उससे भिड़ गया।

Delhi Rape News: हैवानियत की हदें पार, सामान लेने निकली नाबालिग को बंधक बनाकर, खुलासा होते ही मचा हड़कंप

भालू को देखकर बच्चों को जंगल में छोड़कर भागे सैलानी

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सैलानियों के साथ पहाड़ की गुफा में मौजूद शैलचित्र दिखाने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान रास्ते में भालू नजर आने के बाद सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि सैलानी दोनों बच्चों को जंगल में छोड़कर वहां से भाग निकले। इसके बाद भालू ने 7 वर्षीय मुकेश पर हमला कर दिया। छोटे भाई को खतरे में देखकर 11 वर्षीय सोनू ने बिना घबराए उसका बचाव करने की कोशिश की।

पत्थरों से भालू का किया सामना

भालू को छोटे भाई पर हमला करते देख सोनू ने आसपास से पत्थर उठाए और भालू पर लगातार वार करने लगा। काफी प्रयास के बाद भालू पीछे हट गया और जंगल की ओर चला गया। इस तरह सोनू ने अपनी जान जोखिम में डालकर छोटे भाई को बचाया। हालांकि भालू के हमले में मुकेश बुरी तरह घायल हो गया। उसके चेहरे और सिर पर गहरे घाव आए हैं। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

परिजनों ने सैलानियों पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने सैलानियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि कुछ सैलानी गांव पहुंचे थे और बच्चों को लालच देकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों को ऐसे क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उनकी सुरक्षा का कोई उचित इंतजाम नहीं था। परिजनों ने पूरे मामले की जांच और बच्चों को जंगल में ले जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Teacher Transfer: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, सामान्य ट्रांसफर की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

वन विभाग ने दी तत्काल सहायता

Korba News: घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायल बच्चे के परिजनों से मुलाकात की। विभाग की ओर से नियमों के तहत तत्कालिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चे किन परिस्थितियों में जंगल के अंदर पहुंचे और उनके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close