CG BREAKING:पूर्व महापौर को 50 करोड़ की धमकी,विदेशी नंबर से कॉल,लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग का लिया नाम

प्रविंस मनहर/रायपुर। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को 50 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एजाज ढेबर के मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग से जुड़ा हुआ बताया और 50 करोड़ रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर धमकी दिए जाने का भी आरोप है। मामले के बाद एजाज ढेबर खुद रायपुर के कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, विदेशी नंबर से आए इस कॉल की साइबर टीम तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस अब कॉल से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों, नंबर और अन्य तकनीकी जानकारी को खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या फिर गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डराने की कोशिश की गई है।




