Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Sai Today Program: आज इन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल

रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, अंबिकापुर और विश्रामपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से मुलाकात करेंगे और निर्धारित आयोजनों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां वे 4th Annual BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में कैंसर से जुड़े विषयों, उपचार और जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सहभागिता रहेगी।

Rahul Gandhi On EC: ‘वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी’, तृणमूल के नाम-चिन्ह के फैसले के बाद EC राहुल गांधी का हमला

इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। यहां वे ‘अग्र महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रहेगी। अंबिकापुर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्रामपुर के दौरे पर जाएंगे। विश्रामपुर में रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगे और निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

India Industrial Fair-2026: नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, सीएम साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ

CM Sai Today Program: कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5:45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आज के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके रायपुर से अंबिकापुर और विश्रामपुर दौरे के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close