Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba News: डिलीवरी के 4 दिन बाद महिला की मौत, अस्पताल परिसर के पीछे फंदे से लटका मिला शव, हैरान कर देगी वजह

कोरबा। Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के कुछ दिन बाद एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने अस्पताल परिसर के पीछे जाकर यह कदम उठाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jhiram Ghati Case: झीरम घाटी मामले में आज सजा पर फैसला, 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा

डिलीवरी के चार दिन बाद उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक महिला ने इसी निजी अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद नवजात की हालत कमजोर बताई गई, जिसके चलते उसे अस्पताल के NICU में भर्ती रखा गया है। इसी बीच डिलीवरी के करीब चार दिन बाद महिला अस्पताल से बाहर निकली और बाद में अस्पताल परिसर के पीछे उसकी मौत की जानकारी सामने आई।

अस्पताल के खर्च को लेकर बातचीत की जानकारी

परिजनों के मुताबिक महिला ने अपने पति से अस्पताल में इलाज और डिलीवरी के खर्च को लेकर बातचीत की थी। परिवार को आशंका है कि अस्पताल के बढ़े हुए खर्च की जानकारी मिलने के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान या आहत हुई होगी। हालांकि, यह अभी केवल परिजनों की आशंका है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताई अलग बात

अस्पताल में भर्ती कुछ अन्य मरीजों के मुताबिक महिला परिजनों की किसी बात से नाराज होकर अस्पताल से बाहर गई थी। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान, अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के बयान में सामने आई जानकारी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला को 10 सितंबर को भर्ती कराया गया था और 13 सितंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को महिला अस्पताल से बाहर जाते हुए CCTV कैमरे में दिखाई दी थी। पुलिस अब CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला अस्पताल से निकलने के बाद कहां गई और घटना से पहले क्या हुआ था।

CG NEWS :CM साय आज रायपुर में, ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

नवजात अभी NICU में भर्ती

Korba News: महिला की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं उसका नवजात बच्चा अभी भी अस्पताल के NICU में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला के आत्मघाती कदम के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अस्पताल के बिल या किसी अन्य कारण को फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की निश्चित वजह के रूप में पुष्टि नहीं की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close