Advertisement
Uncategorized

CG BREAKING : घर में घुसा विशालकाय अजगर,मुर्गी का शिकार करने पहुंचा था 10 फीट लंबा सांप

प्रविंस मनहर/रायपुर- पखांजूर परलकोट क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर विशालकाय अजगर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि अजगर मुर्गी का शिकार करने के लिए घर में घुसा था। सुबह जब घर के लोग सफाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर घर के अंदर मौजूद विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और इलाके में इसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई 10 फीट से भी अधिक हो सकती है। विशालकाय अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इलाके में सांप के मिलने से लोगों में अब भी डर का माहौल है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close