Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Traffic Alert: त्योहारों पर बाजारों में ड्रोन से होगी ट्रैफिक निगरानी, ई-चालान के साथ क्रेन से हटेंगी गाड़ियां

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Traffic Alert:  धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की है। त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अब ITMS कैमरों, गूगल मैप्स के रियल-टाइम ट्रैफिक डेटा और ड्रोन कैमरों की मदद से यातायात पर नजर रखी जा रही है। नो-पार्किंग में खड़े और बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर क्रेन से वाहनों को हटाया भी जाएगा।

CGPSC Controversy: CGPSC-2018 में बड़ी लापरवाही? मेंस की आंसरशीट से गायब थे 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने आयोग पर लगाया जुर्माना

ड्रोन और कैमरों से रखी जा रही नजर

त्योहारी सीजन में प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस तकनीक की मदद से ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रख रही है। इसके लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरों, गूगल मैप्स पर उपलब्ध रियल-टाइम ट्रैफिक जानकारी और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति और वाहनों की आवाजाही में आ रही बाधाओं का पता लगाने में मदद मिलेगी।

जाम लगते ही कंट्रोल रूम से मिलेगा अलर्ट

यातायात पुलिस की निगरानी व्यवस्था के तहत किसी मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने, लंबा जाम लगने या सड़क पर बॉटलनेक बनने की स्थिति दिखाई देने पर कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया जाएगा। सूचना मिलने पर संबंधित सेक्टर प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) मौके पर पहुंचेगी। जवान यातायात को व्यवस्थित करने और बाधित मार्ग को जल्द से जल्द खाली कराने के लिए कार्रवाई करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना और आम लोगों को बाजारों तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है।

नो-पार्किंग में वाहन खड़े किए तो कटेगा ई-चालान

त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोग कई बार अपने वाहन सड़क किनारे या नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े कर देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और जाम की स्थिति बनती है। ऐसी समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस नो-पार्किंग में खड़े और बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों की पहचान कर चालानी कार्रवाई करेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान भी जारी किया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर क्रेन से हटाई जाएंगी गाड़ियां

सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर क्रेन की मदद से हटाया जाएगा। विशेष रूप से प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संकरे रास्तों पर इस व्यवस्था के जरिए यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।इन क्षेत्रों में अतिरिक्त यातायात जवानों की तैनाती भी की गई है, ताकि भीड़ बढ़ने पर तत्काल व्यवस्था संभाली जा सके।

Cyclone Arnab: चक्रवात अर्नब ने दिखाया रौद्र रूप, दो की मौत, पेड़ उखड़े और बिजली व्यवस्था प्रभावित, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में मौसम का कहर

नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील

रायपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। मुख्य मार्गों, बाजारों के प्रवेश द्वारों और संकरी सड़कों पर वाहन खड़े करने से बचें। खरीदारी के लिए बाजार जाते समय पार्किंग की व्यवस्था पहले से देख लें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इससे न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी बाधित नहीं होगी।

यातायात संबंधी परेशानी होने पर इस नंबर पर करें संपर्क

Raipur Traffic Alert: यातायात पुलिस ने जाम या यातायात से जुड़ी किसी आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है। नागरिक जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close