Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: होने जा रहा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का आयोजन, देश-विदेश के पद्मश्री और इंडियन आइडल फेम कलाकार देंगे प्रस्तुति

रायगढ़। Chakradhar Samaroh 2026:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कला और संस्कृति का भव्य आयोजन 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। 14 से 23 सितंबर तक चलने वाले इस समारोह में देश के नामचीन कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। समारोह के दौरान रामलीला मैदान में प्रतिदिन शाम 6 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू होगा। संगीत, नृत्य और विभिन्न कला विधाओं से जुड़े कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई यात्री ट्रेनें

पद्मश्री और इंडियन आइडल फेम कलाकार होंगे शामिल

समारोह में पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों के साथ इंडियन आइडल से लोकप्रिय हुए कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इससे समारोह में राष्ट्रीय स्तर की कला और संगीत का आकर्षण देखने को मिलेगा। चक्रधर समारोह का आगाज डॉ. उषा बारले की प्रस्तुति से होगा। वहीं समापन समारोह को भी खास बनाने की तैयारी है। अंतिम दिन मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार सानू अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

CG Heavy Rain: 2 घंटे की बारिश से बिगाड़े हालात, सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, निगम की कार्यप्रणाी पर उठे सवाल

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

Chakradhar Samaroh 2026: इस आयोजन की खास बात यह होगी कि स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ एक ही मंच साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र की स्थानीय कला और प्रतिभाओं को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है। 10 दिनों तक चलने वाला यह अंतर्राष्ट्रीय समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और कला विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close