SBI Retired Officers Recruitment 2026: सबसे बड़े सरकारी बैंक में निकली बंपर भर्ती, 105 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
SBI Retired Officers Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने पूर्व अधिकारियों के लिए फिर से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया है । जिसके तहत बैंक ने वर्ष 2026-27 के लिए रिजॉल्वर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जिसके तहत कुल 105 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। बता दें कि, यह भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी, जिसके अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को ग्राहकों की शिकायतों के समाधान और बैंक की सेवा गुणवत्ता में सुधार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
Read More: Sachin Tendulkar Arrives Bastar : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे बस्तर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन, बच्चों को भी देंगे क्रिकेट के गुण
शैक्षणिक योग्यता
SBI में MMGS-II, MMGS-III या SMGS-IV ग्रेड के अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हों और नियमित सेवानिवृत्ति (सुपरएनुएशन) प्राप्त कर चुके हों। जिन्होंने इस्तीफा दिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। पात्रता MMGS-II, MMGS-III या SMGS-IV ग्रेड के अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हों और नियमित सेवानिवृत्ति (सुपरएनुएशन) प्राप्त कर चुके हों।
आयुसीमा
31 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 63 वर्ष होनी चाहिए।
Read More: Heatwave Alert In Maharashtra: आसमान से बरस रहे आग के गोले, यहां भीषण गर्मी से 7 की मौत, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जायें.
- वहां Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें.
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें.
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.




