Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, बैग में भरकर ला रहे थे नशे का जखीरा, 11 लाख से भी ज्यादा का माल जब्त

रायपुर। Raipur Ganja Taskar: राजधानी रायपुर से पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में उड़ीसा और मध्यप्रदेश कनेक्शन से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें दो महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22.450 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 11.22 लाख रुपये आंकी गई है।

Read More: नवकार हॉस्पिटल में बवाल, फांसी लगाने की घटना के बाद भिड़े मायका-ससुराल पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे 

बता दें कि, यह कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका में चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ लोग भारी-भरकम बैग पकड़कर चौक में खड़े हैं जिसके बाद पुलिस ने कार्रावाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 पुरुष, 2 महिलाओं और एक नाबालिग सहित कुल 7 लोगों को पकड़ा। इस पूरे ऑपरेशन को एंटी क्राइम ब्रांच, साइबर यूनिट और ए.एन.टी.एफ. की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

Read More: जहरीली शराब ने मचाया तांडव, 4 लोगों की मौत, 6 ने खोई आंखों की रोशनी, कई की हालत गंभीर 

Raipur Ganja Taskar: पुलिस के मुताबिक, बैग से कुल 22.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 11.22 लाख रुपये आंकी गई है। गिरोह लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में सक्रिय था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close