[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में किया गया विशेष पूजा-पाठ का आयोजन, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान की राम की पूजा

रायपुर। Ram Navami 2026: देशभर में रामनवमी की धूम है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर हर साल बड़े धूमधाम से राम नवमी मनाई जाती है. यह सनातन धर्म में अटूट श्रद्धा और उल्लास का पर्व है. इस खास दिन को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। राम नवमी के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

Read More: पीएम मोदी करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर होगी चर्चा

बता दें कि, शहर के VIP रोड श्रीराम मंदिर और जैतूसाव मठ में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जहां से पारंपरिक झांकियां भी निकाली जाएंगी। वहीं राजधानी के सदर बाजार गोपाल मंदिर में पंचामृत स्नान के बाद भजन-कीर्तन किया जा रहा है तो, शांतिनगर क्षेत्र में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है, जिसके बाद दोपहर में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। खास आकर्षण के तौर पर जैतूसाव मठ में भगवान श्रीराम को 1100 किलो मालपुए का विशेष भोग अर्पित किया जा रहा है, जिसे देखने और प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Read More: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी 

Ram Navami 2026: कहा जाता है कि, भगवान राम का जन्म दोपहर के समय, कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ था. यही कारण है कि इस दिन दोपहर के समय उनकी पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। रामनवमी पर आज पूजन का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और जन्म का समय है दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close