Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 58 करोड़ से ज्यादा की शराब गटक गए लोग, यहां देखें आंकड़े

रायपुर। Raipur Holi Liquor Sale : होली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का नया रिकॉर्ड बन गया। आबकारी विभाग के अनुसार इस साल होली के दौरान राज्य में शराब की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही। त्योहार के मौके पर लोगों ने बड़ी मात्रा में शराब खरीदी, जिससे सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई। इस बार शराब प्रेमियों ने 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब गटक ली।

बता दें कि, आबकारी विभाग के अनुसार सामान्य दिनों में प्रदेश में प्रतिदिन औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है, लेकिन त्योहारों के दौरान यह आंकड़ा काफी बढ़ जाता है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 91 लाख रुपए ज्यादा है। हालांकि होली के दिन ड्राय डे लागू रहने के बावजूद त्योहार से पहले के दिनों में बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह अब तक की सबसे अधिक बिक्री में से एक मानी जा रही है।

आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च को रायपुर में 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। इसके अगले दिन 2 मार्च को यह आंकड़ा बढ़कर 15 करोड़ 94 लाख रुपए तक पहुंच गया। 3 मार्च को 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब बिक गई। जबकि होली के दिन 4 मार्च को शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बाद 5 मार्च को 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब खरीदी।

दुर्ग में एक दिन में 15 करोड़ की बिक्री

वहीं दुर्ग जिले की बात करें तो 3 मार्च को दुर्ग जिले ने शराब बिक्री का रिकॉर्ड बना दिया। सिर्फ एक दिन में करीब 15 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हो गई। आम दिनों में दुर्ग जिले में शराब की बिक्री औसतन 3 से 5 करोड़ रुपए के बीच रहती है. लेकिन होली के त्योहार के कारण लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे थे।

सरगुजा में भी जमकर खरीदी

Raipur Holi Liquor Sale : इसी तरह होली के एक दिन पहले सरगुजा जिले में देसी और अंग्रेजी शराब की जमकर बिक्री हुई। सरगुजा जिले में कुल 1 करोड़ 56 लाख 71 हजार 900 रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई। होली के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और इसी के चलते मदिरा दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close