‘CD कांड राजनीति की सबसे खराब स्थितियों में से एक थी, अब काफी देर हो चुकी’, CD कांड मामले में अजय चंद्राकर का बड़ा बयान
रायपुर। Ajay Chandrakar On Sex CD Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में एक बार राजनीतिक गरमाई हुई है। जहां सेशन कोर्ट के फिर से ट्रायल शुरू करने का फैसला लिया। जिसे लेकर भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं अब इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि, CD कांड राजनीति की सबसे खराब स्थितियों में से एक थी। इस घटना में राजनीति को जहां तक जाना नहीं चाहिए वहां तक राजनीति गई थी। उन्होंने कहा कि, कोर्ट ने आदेश दिया है सीबीआई जांच कर रही है। देर हो गया हैं , इसमें जिसकी भी गलती है सामने आना चाहिए और छत्तीसगढ़ में एक उदाहरण बनना चाहिए कि ऐसी घटनाएं न घटे।
इन मुद्दों पर भी की चर्चा
इसके साथ ही अजय चंद्राकर ने महिला प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला नहीं होने पर कहा कि, महिला नेतृत्व का सवाल नहीं है। छन्नी साहू टीएस सिंहदेव गुट की है और संगीता सिंह भूपेश बघेल के गुट की है। यह नेतृत्व की लड़ाई नहीं है बल्कि गुट की लड़ाई है। भूपेश बघेल किसी भी शर्त में दीपक बैज को फिर से प्रदेश अध्यक्ष नही बनने देंगे।
Ajay Chandrakar On Sex CD Case:वहीं दीपक बैज के रिपीट होने के सवाल पर अजय चंद्राकर ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस में अभी सबसे बड़े नेता भूपेश बघेल हैं और उससे ठीक एक कदम नीचे भूपेश बघेल के शिष्य देवेंद्र यादव हैं। एक महासचिव है और एक सचिव है इन दोनों में सिर्फ महा शब्द का फर्क है। यह दोनों मिलकर दीपक बैज को फिर से प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनने देंगे।
यह भी देखें




