छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों का तबादला, संजीव शुक्ला होंगे रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर
रायपुर। CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह तबादला रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से पहले किया गया, जो कल 23 जनवरी 2026 से लागू हो रही है। 2004 बैच के IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जो पहले बिलासपुर IG थे। कुल 15 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिसमें कई जिलों के SP बदले गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
वहीं इन तबादलों में रायपुर के पूर्व SP डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर का नया SP नियुक्त किया गया है। जबकि रेलवे SP श्वेता श्रीवास्तव को रायपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मयंक गुर्जर को उपायुक्त (उत्तर नगरीय निकाय) की पोस्टिंग मिली है।
CG IPS Transfer: बता दें कि, कल से रायपुर कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो रही है, इसलिए इन तबादलों से नए सिस्टम को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कई जिलों के SP और IG की पोस्टिंग बदली गई है।




