11 महीने बाद कवासी लखमा को कोर्ट में किया गया पेश, मीडिया के सामने छलका दर्द, कहा- ‘मेरी तबीयत ठीक नहीं है’
रायपुर। CG Liquor Scam: ED ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 11 महीने बाद जेल से लाए गए लखमा ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि, जनवरी में अंदर होने के बाद पहली बार कोर्ट में मुझे पेश किया गया।
लखमा ने बताया कि, मेरी तबीयत ठीक नहीं है बीपी का मरीज हूं। बीपी,शुगर और हार्ट की बीमारी है। कानून का अपमान करने का काम किया जा रहा। लखना ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मेरे बार-बार बोलने के बाद मुझे कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, विधानसभा सत्र चल रहा है मौजूद नहीं हूं क्या कर सकते हैं। मैं इलाज के लिए बाहर ले जाने बोला था प्रताड़ित हो रहा हूं अब ऊपर वाला ही जाने।
CG Liquor Scam: बता दें कि, कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में ही है। ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने कवासी की पहली पेशी पर दावा करते हुए कहा था कि, लखमा को हर महीने दो करोड़ रुपये कमीशन के तौर पर मिलते थे। उन्हीं पैसों से उन्होंने कांग्रेस भवन और अपना अलीशान घर बनवाया था।
यह भी देखें




