Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- उनके पास न तथ्य है न मुद्दा बिना सिर पैर के बात करते हैं

रायपुर। Shyam Bihari Jaiswal: 14 दिसंबर को विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। जो 17 दिसंबर तक चलेगा। जिसकी तैयारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार की तैयारी पूरी है मंत्री सारे जवाब देने के लिए तैयार है जो सवाल आएगा उसका जवाब दिया जाएगा।

वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सीएम को पत्र लिखने को लेकर कहा कि, जमीन प्रक्रिया को समझाना पड़ेगा। सरकार जन जागरूकता करेगी। वित्त मंत्री विभिन्न लोगों से बात कर रहे हैं। विसंगतियों को चर्चा करके दूर करेंगे। कांग्रेस के अंतर कलह के आरोप पर कहा कि, बीजेपी में कोई अंतर कलाह नहीं है। सांसद में अपने सांसद होने का दायित्व निभाया है।

SIR पर 22 लाख लोगों के नाम काटे गए कांग्रेस ने साजिश करने का आरोप लगाया है। जिसका जवाब देते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, SIR की प्रक्रिया चल रही हैं। कांग्रेस को कैसे पता चल गया। बिना सिर पैर का बात कांग्रेस करती है। कांग्रेस के पास न तथ्य है न कोई मुद्दा है, मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलते है। आजादी के बाद से कांग्रेस खेल करती आई है। इसलिए कांग्रेस को डर लग रहा है।

Shyam Bihari Jaiswal: कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि, 2 साल में 17 योजनाओं को सरकार ने बंद किया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, जनहित की योजना को हमारी सरकार ने बंद नहीं किया है। कई योजना भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था। ऐसी योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया है। हमारी सरकार में योजना चल रही है लोगों को लाभ मिल रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close