Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जेल में ही दिवाली मनाएंगे चैतन्य बघेल, कोर्ट ने इस दिन तक बढ़ाई रिमांड

रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की दिवाली जेल में ही मानने वाली है। दरअसल, रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ा दी है। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने 13 अक्टूबर को चार्जशीट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।

बता दें कि, एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से उनकी सुनवाई की और 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। जिसके बाद न्यायालय ने रिमांड अवधि 29 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। शराब घोटाले से जुड़े इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई राजनेता और कारोबारी भी जांच के दायरे में हैं।

वहीं चैतन्य के वकील फैसल रिजवी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि चैतन्य का नाम मुख्य या पूरक चार्जशीट में नहीं है, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को ईडी ने भिलाई स्थित उनके निवास पर छापा मारकर गिरफ्तार किया था। उन पर दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। चैतन्य बघेल को धन शोधन रोधी अधिनियम की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close