राजीव भवन जाता था शराब घोटाले का पैसा, ED की जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे, हर महीने भेजे जाते थे करोड़ों रुपए
रायपुर। Liquor Scam Big update: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा खुलासा किया है। ईडी की जांच में पता चला है कि शराब घोटाले का पैसा राजीव भवन से जुड़े लोगों को दिया जाता था। हर महीने कार्टून में करोड़ों रुपये भेजे जाते थे। जिसमें 3 साल में लगभग 960 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है।
बता दें कि, ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि ढेबर का मैनेजर एक बार में 10 कार्टून ले जाता था, जिसमें हर कार्टून में एक करोड़ रुपये रखे जाते थे। यह कार्टून कर्मचारी देवेंद्र डडसेना के पास रखा जाता था, जो कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के पास भेजा जाता था। वहीं ईडी की जांच में सामने आया है कि घोटाले की रकम में से 1000 करोड़ कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल के पास गए।
Liquor Scam Big update: ईडी ने दावा किया है कि शराब घोटाले में भूपेश बघेल के करीबियों से मिले सबूतों के आधार पर उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया। ईडी का कहना है कि, चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये नगद मिले थे, जिसे उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया। वहीं इस सिंडिकेट से चैतन्य को 1000 करोड़ रुपए मिले। इस रकम को कारोबारी पप्पू बंसल और चैतन्य बघेल ने मिलकर इधर-उधर किया। कुम्हारी में चैतन्य की कंपनी बघेल बिल्डकॉन 18 करोड़ की विट्ठल ग्रीन सिटी डेवलप कर रही है।




