Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले में हुए पांच बच्चो की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख,शासन को आर्थिक सहायत राशि देने दिए निर्देश

रायपुर/प्रविंस मनहर – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र एवं जगदलपुर के हजारीगुड़ा गांव में हुए बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया हैं। और जिला प्रशासन को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि देने का निर्देश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र एवं जगदलपुर के हजारीगुड़ा गांव में पांच मासूम बच्चों की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत का समाचार अत्यंत दुखद है।प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।इस संदर्भ में जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close