Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरमनोरंजनलाइफ स्टाइल

शाहरुख खान को जान से मारने वाले धमकी मामले में रायपुर से फैजान खान गिरफ्तार, जाने दो खानों के बीच का क्या है विवाद ?

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को जान से मार देने वाले धमकी का मामला सामने आया था, जिसमे अनजान कॉलर ने फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगी। कॉलर ने कहा कि उसे 50 लाख रुपए चाहिए। वरना वो शाहरुख खान को जान से मार देगा। जिसे लेकर आज रायपुर के एक वकील फैजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,
दरअसल शाहरुख खान को फिरौती की जो धमकी गयी थी वो सिम फैजान खान का ही था, जिसका पता चलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और फैजान से पूछताछ की, पूछताछ करने पर फैजान ने बताया की उसका फ़ोन 2 नवंबर को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने 4 नवंबर को खम्हारडीह थाने में कराई थी, जबकि बांद्रा पुलिस स्टेशन में फोन कॉल 5 नवंबर को गया था। थाने में शिकायत की कॉपी दिखाने के बाद फैजान को छोड़ा गया। दोबारा पूछताछ के लिए 11 नवंबर को मुंबई बुलाया है। लेकिन 11 नवंबर को फैजान बांद्रा पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा। जिस वजह से 12 नवंबर यानि आज उन्हें रायपुर से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी हो रही है।

आपको बता दे की गिरफ्तार वकील ने शाहरुख खान की एक फिल्म के डायलॉग पर आपत्ति जताई थी, जिसमें शाहरुख ने कहा था कि, हिरण को पकाकर खा लो। उन्हें हिरण का शिकार करने में मजा आता है। फैजान ने इसकी शिकायत मुंबई और जोधपुर में की थी, जिसमें बताया कि, हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है। इस डायलॉग से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है।

PCC चीफ ने बीजेपी पर लगाया सोने के सिक्के बाटने का आरोप.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close