Big News : गर्मी का तांडव, स्कूल में 50 से ज्यादा बच्चे हुए बेहोश , नाक से आने लगा खून, अस्पताल में कराया गया भर्ती…

बिहार। बिहार में इन दिनों गर्मी और हीटस्ट्रोक से बुरा हाल है. राज्य का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को कम से कम घर से निकलने की सलाह दी है. इसके बावजूद बच्चे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के चलते भीषण गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर हैं.
ये बिहार है यहां एक अधिकारी मंत्री मुख्यमंत्री को किसी को लगाता नहीं …जब जो मन आये तुग़लकी फ़रमान जारी कर देता है ..ये दृश्य शेखपुरा ज़िले के सरकारी स्कूल के है चार दर्जन बच्चे बेहोश होकर अस्पताल में है लेकिन क्या मज़ाल कोई उन्हें डर से ये बतला सके तापमान 45 डिग्री है #Bihar pic.twitter.com/NHvyuKyQPV
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) May 29, 2024
लेकिन अब शिक्षा विभाग का फरमान बच्चों और शिक्षकों की जान पर बन आया है. बुधवार को बिहार के अलग – अलग जिलों के सरकारी स्कूल में गर्मी से 50 से ज्यादा बच्चे बेहोश हो गए.




