
मुंगेली : जिले के लोरमी प्रवास पर रहे डिप्टी सीएम अरुण साव जहाँ उन्होंने लोरमी विधानसभा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। बता दें आज डिप्टी सीएम लोरमी के कबीर भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो मतदाता सम्मेलन के बाद वही नव मतदाता लोरमी के राजीव गांधी महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, में शामिल हुए जहाँ छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम को छः बिंदुओं में ज्ञापन दिया ।
क्या है वह छः बिंदू देखे-

पदोन्नती कर पदस्थ करवाये जाये।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो का वेतन विसंगती दूर किया जाये।
लिपिक सवर्ग के कर्मचारियो का सहायक ग्रेड 03 का ग्रेडपे 1900 के स्थान पर 2400 किया जाये। सहायक ग्रेड 02 का ग्रेडपे 2400 के स्थान पर 2800 तथा सहायक ग्रेड 01 का ग्रेडपे 2800 के स्थान पर 4200 किया जाये। छात्रावास अधिक्षक का ग्रेडपे 2800 के स्थान पर 5400 रूपया किया जाये।
प्राध्यापक तथा सहायक प्राध्यापक को यूजीसी वेतनमान का भुगतान किया जा रहा है उसी प्रकार से कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो को भी यूजीसी वेतनमान का भुगतान किया जाये।
छ.ग. राज्य के 80 प्रतिशत महाविद्यालयो में प्राचार्य का पद रिक्त होने के कारण प्रभारी प्राचार्य के भरोसे महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है अति शीघ्र प्राचार्य के रिक्त पद पर पदोन्नती के माध्यम से भरा जाये।
समस्त महाविद्यालयों में आपरेटरो की भर्ती किया जाये ।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रामसुंदर दास!




