
कोरबा। जिले के करतला विकासखंड में एक बाइक सवार पर 11 केवी तार टूटकर गिरने से झुलस गया। घटना से बाइक में आग लग गई और बाइक सवार जिंदा जल गया।
करतला विकासखंड अंतर्गत नोनबिर्रा से लगे ग्राम सेन्द्रीपाली का निवासी ताराचंद अग्रवाल बाइक से जा रहा था। रास्ते में सड़क पर उसके ऊपर 11केवी का करंट प्रवाहित तार टूट कर गिर गया। तार उसके बाइक से होते हुए गीली जमीन को भी छू गया जिससे बाइक जलने लगी और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से ताराचंद भी जिंदा जल गया और घटनास्थल पर ही ही उसके दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर करतला पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई।
Advertisement



