Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, BSF जवान सहित दो मतदान कर्मी घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले नक्सलियों ने मतदानकर्मियों पर आईईडी ब्लास्ट कर हमले की कोशिश की है। छोटेबेटिया थाना अंतर्गत रेंगावाही में नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट किया है। घटना में बीएसएफ के एक जवान व दो मतदानकर्मी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बीएसएफ व जिला बल की संयुक्त पार्टी मतदानकर्मियों को लेकर कैम्प मरबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी। रेंगावही धान खरीदी केंद्र के पास पहले आइईडी प्लांट किए नक्सलियों ने मतदानकर्मियों के आते ही आइईडी ब्लास्ट कर दिया। घटना में बीएसएफ के आरक्षक चंद्रप्रकाश सेवल व दो मतदानकर्मी घायल हो गए। एंबुलेंस के जरिए घायलों को छोटेबेठिया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close