
रायपुर/प्रविंस मनहर – मानसून सत्र के दौरान संसद में ऑपरेशन सिन्दूर का मुद्दा गरमा रहा मंगलवार को लोकसभा संसद के अंदर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की जिन आतंकियों ने बैसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें सोमवार को ढेर कर दिया गया।उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑपरेशन महादेव चलाया। इन आतंकियों के नाम सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान हैं। सुलेमान लश्कर का कमांडर था। इसके ढेरों सबूत हैं। अफगान और जिब्रान ए श्रेणी के आतंकी थे। उन्होंने कहा कि ये तीनों पहलगाम हमले के आतंकी थे और तीनों मारे गए। आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वही विपक्ष पर तंज कस्ते हुए कहा की मुझे उम्मीद था की जब विपक्ष पहलगाम के मुख्य आतंकवादियों की मरे जाने की खबर सुनेंगे तो खुस हो जायेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ लगता हैं की खुस नहीं है।




