[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधानसभा बजट सत्र का आज 15वाँ दिन,सदन में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे,इन विधेयक को मिल सकती हैं मंजूरी

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वाँ दिन बेहद अहम रहने वाला है। सदन की कार्यवाही में आज प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सदन के पटल पर विभिन्न पत्रों को भी रखेंगे। इसके साथ ही सदन में आज कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाएंगे, जिससे प्रदेश के विभिन्न जनहित मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। विधायक पुन्नूलाल मोहले आज सदन में एक महत्वपूर्ण प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में दो अहम विधेयक पेश करने जा रहे हैं, जिन पर व्यापक चर्चा की संभावना है। इसके अलावा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, जो राज्य के वित्तीय ढांचे के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदन की कार्यवाही में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है, क्योंकि विधायक अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला दो अशासकीय संकल्प भी सदन में पेश करेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close