Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

RAIPUR BREAKING : सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 सटोरिये गिरफ्तार, नगदी रकम और सट्टा-पट्टी जब्त

रायपुर। राजधानी पुलिस ने सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जहां शहर के अलग-अलग स्थानों में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई कर सट्टा संचालित करने वाले 9 सटोरिये को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार सटोरियों के पास से नगदी 13 हजार रूपए और सट्टा पट्टी जप्त किया है।

रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले कुल 09 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 13,260 रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम-

1. अफजल अली पिता अमजद अली उम्र 40 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी सरोना थाना डी.डी.नगर रायपुर।

2. नागेश प्रताप पिता उग्रसेन सिंह उम्र 29 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

3. विनोद बैरागी पिता शंकर बैरागी उम्र 23 साल निवासी बाजार चैक पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

4. घनश्याम शर्मा पिता स्व. गुप्तेश्वर शर्मा उम्र 40 साल निवासी आरामील के पीछे पचपेड़ी नाका रायपुर।

5. सागर पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।

6. गीतेश कुमार जैन पिता रजनीश जैन उम्र 27 साल निवासी सत्यनारायण मंदिर के पास गोबरानवापारा रायपुर।

7. विजय कुमार लाखे पिता बलीराम लाखे उम्र 37 साल निवासी सोमवारी बाजार गोबरानवापारा रायपुर।

8. पुरूषोत्तम यादव पिता अलख यादव उम्र 25 साल निवासी पुराना थाना के पीछे लोहार पारा थाना खरोरा रायपुर।

9. भोला नायक पिता हरीश नायक उम्र 34 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी मरीन ड्राईव थाना तेलीबांधा रायपुर।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close