Gariaband News: पति की मौत के बाद पत्नी ने भी उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान, एक साल पहले की थी लव मैरिज
गरियाबंद। Gariaband News: गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां पति की आत्महत्या के बाद उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। मृतक युवक की पहचान मिलाप ध्रुवा और उसकी पत्नी की पहचान मंजुला ध्रुवा के रूप में बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मिलाप ध्रुवा ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। इसके बाद अब उसकी मौत के बाद पत्नी मंजुला ने भी कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलने पर अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों घटनाओं को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस जांच में जुटी
Gariaband News: पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के वैवाहिक जीवन में किसी तरह का विवाद या अन्य परेशानी तो नहीं थी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।




