Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Indian Air Force Show: 2 नवंबर को दिखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सारंग एयरोबेटिक टीम करेगी भव्य एयर शो

रायपुर। Indian Air Force Show:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के लोगों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग एयरोबेटिक टीम भव्य एयर शो का प्रदर्शन करेगी। इस दौरान आसमान में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एयर शो के कार्यक्रम, तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए आज प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।

Fake Sadhu Loot Case: नकली साधु-बाबाओं का खेल, पारिवारिक कलह और बीमारी दूर करने के नाम पर 15 लाख की ठगी, ऐसे दिए वारदात को अंजाम

आज शाम 4 बजे होगी प्रेस वार्ता

जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता रखी गई है। इसमें भारतीय वायुसेना के अधिकारी शामिल होंगे और एयर शो की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों तथा आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे।

CG EOW-ACB Action: छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका अध्यक्ष के ठिकानों समेत 3 जगह छापेमारी, दबिश से इलाके में हलचल

आसमान में करतब दिखाएगी सारंग टीम

Indian Air Force Show:  भारतीय वायुसेना की सारंग एयरोबेटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों और अनुशासित फॉर्मेशन के लिए जानी जाती है। टीम के हेलीकॉप्टर आसमान में एक साथ अलग-अलग आकर्षक आकृतियां बनाते हुए रोमांचक प्रदर्शन करते हैं। 2 नवंबर को होने वाले इस एयर शो में लोगों को भारतीय वायुसेना की तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और हवाई प्रदर्शन का शानदार नजारा देखने को मिल सकता है। नवा रायपुर में होने वाले इस एयर शो को लेकर लोगों में उत्सुकता है। खासकर युवाओं और विमानन क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए यह आयोजन आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close